the-name-to-trust

हिंदी सप्ताह

हिंदी सप्ताह

06 Oct, 2026

सागर विद्या निकेतन में दि. 23 सितम्बर से दि. 6 अक्टूबर के मध्य हिंदी सप्ताह का आयोजन किया गया । जिसमें केजी कक्षाओं से बारहवीं कक्षा तक के छात्रों ने विविध विषयों पर निम्न प्रकार से उत्साहपूर्ण प्रस्तुति दी। कक्षा 11वीं व 12वीं ने समाज में प्रतिष्ठित व्यक्ति के विचार साक्षात्कार गतिविधि के माध्यम से प्रस्तुत किए, वहीं कक्षा 9वीं एवं 10 वीं के छात्रों ने रस प्रदर्शन , कक्षा 8 वीं ने अहिल्याबाई होलकर की जीवन यात्रा का नाट्य मंचन , कक्षा 6वीं व 7वीं ने देशभक्ति पर भावविभोर करने वाला कवि सम्मेलन प्रस्तुत किया । कक्षा 5 वीं द्वारा अर्थ सहित दोहे मंचन , कक्षा 3 री व 4 थी नेनाट्य मंचन तथा कक्षा 2 री से केजी ने पंचतंत्र की कहानी एवं जंगल नाट्य से सबका मन लुभाया । प्रस्तुत आयोजन के माध्यम से छात्रों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि , आत्मविश्वास , मंचीय अभिव्यक्ति को प्रोत्साहन मिला। हिंदी सप्ताह का सफल आयोजन छात्रों के लिए मनोरंजन एवं शिक्षा का अवसर रहा।